लाइव न्यूज़ :

अमिताभ ने तेजी बच्चन को पुण्यतिथि पर किया याद, दुनिया की सबसे खूबसूरत मां बताया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:07 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपनी मां तथा सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद परिवार के साथ है।

पाकिस्तान के पंजाब के फैसलाबाद में 1914 में जन्मीं तेजी बच्चन का 2003 में निधन हो गया था।

अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग में लिखा, ''दुनिया की सबसे खूबसूरत मां हमें छोड़कर चली गईं। सभी माएं खूबसूरत होती हैं, इसीलिये वे मां हैं। मैं जल्दी काम करूंगा और जो तय कार्यक्रम है उसे पूरा करुंगा। वह होती तो यही चाहतीं कि जाओ और काम करो, मुझे दुख के साथ याद न करो। दुनिया में खुशी से रहो। वह कहती थीं कि हम नहीं रहेंगे, लेकिन हमारा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा। हम सब भी यही मानते हैं। ''

78 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मां ने हम सभी को हर स्थिति में हंसी और खुशी प्रदान की।

उन्होंने लिखा '' वे क्षण जब वह गुजरीं हमेशा जेहन में बने रहेंगे और उन्हें कभी नहीं मिटाया जा सकेगा....। सबसे हताश परिस्थितियों में भी वह आपके पास बैठतीं, आपके माथे को सहलाती, उनकी हथेलियों की कोमलता अचानक सारा तनाव, चिंता और भय दूर कर देती। ''

अभिनेता ने कहा कि अपने बेशुमार प्यार आर आशीर्वाद के जरिये मां हमेशा उनमें बसती हैं।

उन्होंने लिखा, “उनकी स्मृति, उनकी उपस्थिति, उनका आशीर्वाद .. हमारे साथ आज भी है और कल भी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र