लाइव न्यूज़ :

अमिताभ ने उम्मीद जताई कि पोलियो की तरह देश से कोरोना वायरस भी खत्म हो जाएगा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 13:17 IST

Open in App

मुंबई, 17 जनवरी भारत में शनिवार को दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान शुरू होने पर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश कोविड-19 से मुक्त हो जाएगा।

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने इस महीने की शुरुआत में सीरम संस्थान द्वारा तैयार ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके 'कोविडशील्ड' और भारत बायोटेक द्वारा विकसित स्वदेशी टीके 'कोवैक्सीन' के आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया था।

बच्चन (78) ने रविवार को कहा कि भारत की जनता पोलिया की तरह ही कोरोना वायरस को भी जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

भारत में पोलियो उन्मूलन अभियान के लिये 'यूनिसेफ' के सद्भावना दूत रहे बच्चन ने ट्वीट किया, ''जब भारत पोलियो मुक्त हुआ था तो वह हमारे लिए गौरवशाली क्षण था। ऐसा ही गर्व का क्षण वह होगा जब हम भारत को कोविड-19 मुक्त बनाने में कामयाब होंगे। जय हिंद''

बच्चन पिछले साल जुलाई में खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके दो सप्ताह बाद वह संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे थे। देश में महामारी फैलने के बाद से ही बच्चन सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के बारे में लिखते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल