लाइव न्यूज़ :

‘चेहरे’ के लिए कविता पाठ करेंगे अमिताभ बच्चन

By भाषा | Updated: July 19, 2021 14:04 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी आगामी रहस्य-रोमांच से भरपूर थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ के लिए कविता पाठ करने वाले हैं।

अभिनेता (78) सोमवार को इस विशेष वीडियो की शूटिंग करेंगे। इस कविता को ‘चेहरे’ के निर्देशक रूमी जाफरी ने लिखा है। इस साल अप्रैल में संगीतकार विशाल शेखर ने प्राग में 107 कलाकारों के साथ फिल्म के शीर्षक गीत को रिकॉर्ड किया था।

‘चेहरे’ के निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि बच्चन अब इस कविता को अपनी आवाज देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह किसी भी काम को पूरी शिद्दत से करते हैं चाहे वह कैमरे के सामने कोई छोटा काम हो या कोई एक्शन दृश्य या फिर क्लोजअप या किसी गीत को गुनगुनाना हो अथवा खामोश रहना हो। वह हर पल को अपना बेहतरीन देने की कोशिश करते हैं।’’

बच्चन इससे पहले साहिर लुधियानवी और जावेद अख्तर की कविताओं का अपनी फिल्मों क्रमश: ‘कभी कभी’ (1976) और ‘सिलसिला’ (1981) में कविता पाठ कर चुके हैं।

‘चेहरे’ में इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव, सिद्धार्थ कपूर और रिया चक्रवर्ती भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन