लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 10:46 IST

Open in App

मुम्बई, 10 मार्च मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स’ (एफआईएएफ) द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

अभिनेता भारतीय सिनेमा के पहले शख्स हैं, जिन्हें विश्व फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अभिनेता मार्टिन स्कोर्सेस और क्रिस्टोफर नोलन 19 मार्च को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में बिग बी को सम्मानित करेंगे।

स्कोर्सेस और नोलन को भी एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

एफआईएएफ के अध्यक्ष फ्रेडेरिक मेरे ने एक बयान में कहा कि इस साल एफआईएएफ का 20वां वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म सितारे से बेहतर कोई नहीं हो सकता... जिन्होंने कई साल तक फिल्म संरक्षण को अपनाया, उसे समझा और उसका प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित करके हम दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि फिल्म विरासत कितनी समृद्ध और विविधता से भरी है।

एफआईएएफ से संबद्ध ‘फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन’ ने बच्चन को नामित किया था।

वहीं, अमिताभ बच्चन ने एक बयान में कहा कि जिस बात को लेकर वह ‘‘पूरी तरह प्रतिबद्ध’’ हैं, उसके लिए पुरस्कार पाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

बच्चन ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह महत्वपूर्ण है कि फिल्म संग्रह को भारत में महत्व दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos