लाइव न्यूज़ :

ग्लोबल सिटीजन लाइव के प्रसारण में भाग लेंगे अमिताभ बच्चन, सद्गुरू

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:59 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘ग्लोबल सिटीजन’ ने विजक्राफ्ट के साथ साझेदारी में सोमवार को घोषणा की कि ग्लोबल सिटीजन लाइव प्रसारण में भारत की ओर से मुंबई की भागीदारी रहेगी। इस आयोजन के तहत 25 सितंबर को छह महाद्वीपों में अलग-अलग स्थानों से कार्यक्रमों, उत्सवों और प्रस्तुतियों का प्रसारण किया जाएगा।

आयोजकों ने एक बयान में कहा कि ‘वैश्विक एकता’ वाले इस कार्यक्रम में वैश्विक नेताओं, परमार्थ कार्य करने वालों और कंपनियों से इस धरती को बचाने तथा गरीबी को हराने, जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने आदि का आह्वान किया जाएगा।

इसमें मुंबई से जानीमानी हस्तियां भाग लेंगी जिनमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, आध्यात्मिक गुरू सद्गुरू, अदाकार अनिल कपूर, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडेय, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, दिया मिर्जा, कियारा आडवाणी, रितेश देखमुख, सारा अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और संगीत जगत से बादशाह, अमित त्रिवेदी, अजय-अतुल तथा तनिष्क बागची शामिल हैं।

समारोह गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया जाएगा।

महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल से जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरुकता बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो