लाइव न्यूज़ :

‘द इंटर्न’ पर आधारित भारतीय फिल्म में अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर की जगह ली

By भाषा | Updated: April 5, 2021 18:18 IST

Open in App

मुंबई, पांच अप्रैल हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ की कहानी पर आधारित हिन्दी फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

इस फिल्म में पहले अभिनेता ऋषि कपूर काम करने वाले थे लेकिन पिछले साल अप्रैल को कैंसर से उनका निधन हो गया।

बच्चन और पादुकोण इससे पहले 2015 की चर्चित फिल्म ‘पीकू’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन ‘बधाई हो’ के अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। सुनील खेत्रपाल के साथ अभिनेत्री इस फिल्म का निर्माण भी कर रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बच्चन के इस फिल्म से जुड़ने की जानकारी दी।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘ अपने सबसे खास सह कलाकार के साथ दोबारा जुड़ना बेहद सम्मान की बात है। द इंटर्न पर आधारित भारतीय फिल्म में अमिताभ बच्चन का स्वागत।’’

इस फिल्म के पोस्टर की तस्वीर साझा करते हुए बच्चन ने ट्वीट किया कि वह टीम के साथ काम करने के लिए आशान्वित हैं।

मूल फिल्म 70 वर्षीय एक विधुर व्यक्ति के आसपास घूमती है जो ऑनलाइन फैशन वेबसाइट में एक वरिष्ठ इंटर्न बनकर आता है और यहां कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी से उनकी अनोखी दोस्ती हो जाती है । इस फिल्म में हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो ने 70 वर्षीय व्यक्ति का किरदार अदा किया है जबकि सीईओ की भूमिका ऐनी हैथवे ने अदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां