लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने पोती अराध्या के साथ गाना किया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: December 31, 2020 14:21 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिसंबर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती अराध्या बच्चन के साथ एक नया गाना रिकॉर्ड किया है।

अभिनेता ने ट्विटर पर बुधवार रात में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे एक स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘ कल सुबह…उत्सव की शुरुआत….लेकिन किसलिए…यह भी एक दूसरा दिन और दूसरा साल ही तो है… बड़ी बात! इससे अच्छा है कि परिवार के साथ संगीत ही तैयार किया जाए।’’

स्टूडियो में नौ साल की अराध्या के साथ उनकी मां व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और पिता व अभिनेता अभिषेक बच्चन मौजूद थे।

अमिताभ बच्चन ने पोती के साथ की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, ‘‘ जब दादा और पोती स्टूडियो में माइक के सामने हों और संगीत तैयार करें।’’

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह गाना किसी फिल्म का है या विशेष प्रोग्राम का हिस्सा है। अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में गाने गाए हैं और सबसे पहला गाना उन्होंने ‘मेरे पास आओ’ (मिस्टर नटवरलाल, 1979) फिल्म में गाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो