लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता ने फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग दोबारा शुरू की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 12:59 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अदाकारा नीना गुप्ता ने सोमवार को एक बार फिर फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग शुरू की। महाराष्ट्र सरकार ने एक सप्ताह पहले राज्य में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फिल्म और टीवी उद्योग को कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी थी।

‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ के बैनर तले बन रही फिल्म ‘गुडबॉय’ की शूटिंग, देश में अप्रैल में आई कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण रोक दी गई थी।

निर्माण बैनर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अभिनेताओं ने ‘गुडबॉय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

बच्चन ने इंस्टाग्राम पर मास्क पहने हुए एक सेल्फी साझा की और लिखा, ‘‘ सुबह सात बजे... काम पर जा रहा हूं... लॉकडाउन 2.0 के बाद शूटिंग का पहला दिन पैंगोलिन मास्क के साथ.. हर दिन हर तरह से चीजें बेहतर होती जाएंगी।’’

नीना गुप्ता ने भी ‘वैनिटी वैन’ के अंदर दाखिल होते हुए एक वीडियो साझा किया और लिखा ‘‘ शूटिंग पर वापस।’’

राज्य सरकार की ओर से पांच जून को जारी किए गए अनलॉक उपायों के तहत मनोरंजन उद्योग को कोविड-19 के सभी आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए और ‘बायो बबल’ में शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी गई थी।

बिग बी ने पहले अपने एक ब्लॉग में बताया था कि फिल्म ‘गुडबॉय’ के साथ जुड़े सभी सदस्यों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे