लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग पूरी की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:41 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को बताया कि उन्होंने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)’ के 12वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है।

अभिनेता ने कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 23 अगस्त,2020 से शो की शूटिंग शुरू की थी। बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि वह केबीसी की शूटिंग के आखिरी दिन लंबे शूट के बाद थक गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह शो के सेट पर जल्द ही होंगे।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं थक गया हूं, मुझे माफ करें। केबीसी के अंतिम दिन की शूटिंग का बेहद लंबा दिन। कल फिर मुलाकात होती है। लेकिन यह याद रखिए, काम काम होता है और इसे पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। शूटिंग के दौरान आपस में बना स्नेह आखिरी दिन को विदाई दे रहा है। वे सभी साथ में जमा हुए। इच्छा कभी रूकने की नहीं है बल्कि आगे बढ़ते जाने की है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह जल्द ही दोबारा हो।

बच्चन ने इस बार सोनी टीवी का यह शो कम से कम कर्मियों के साथ पूरा किया और वे सभी पीपीई पहन रहे थे। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए इस साल ‘केबीसी’ के सेट पर दर्शक भी मौजूद नहीं थे।

बच्चन ने लिखा, ‘‘शो की टीम बहुद देखभाल करनेवाली और मेहनती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण