लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी अभिनीत ‘चेहरे’ अप्रैल में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: February 23, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 23 फरवरी अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ सिनेमाघरों में 30 अप्रैल को रिलीज होनी है।

निर्देशक रुमी जाफरी की इस फिल्म में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डि’सूजा, दृथिमान चक्रवर्ती, रघुबीर यादव और सिद्धांत कपूर भी अन्य भूमिकाओं में हैं।

बच्चन और हाशमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक और रिलीज की तारीख साझा की।

दोनों अभिनेताओं ने अपने पोस्ट पर कैप्शन लिखा है, ‘‘असली चेहरे का पता लगाएं। बहुप्रतीक्षित मिस्ट्री-थ्रिलर 30 अप्रैल से सिनेमाघर में।’’

‘चेहरे’ का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है।

इस फिल्म को पहले जुलाई, 2020 में रिलीज होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण रिलीज की तारीख टल गई।

‘चेहरे’ 2021 में बच्चन की पहली फिल्म होगी। इसके बाद ‘सैराट’ के निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ 18 जून को रिलीज होनी है।

वहीं हाशमी की संजय गुप्ता निर्देशित ‘मुंबई सागा’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो