लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला के विज्ञापन से खुद को अलग किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 12:43 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर महानायक अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड के एक विज्ञापन से खुद को अलग कर लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके प्रचार के लिए उन्हें जो राशि मिली थी, उन्होंने उसे भी वापस कर दिया है।

एक पान मसाला ब्रांड के प्रचार के लिए 79 वर्षीय अभिनेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उनके कई प्रशंसकों ने इसको लेकर निराशा जाहिर की थी। ‘अमिताभ बच्चन कार्यालय’ की ओर से जारी एक ब्लॉग पोस्ट में रविवार रात बताया गया कि वह अब इस प्रचार से जुड़े नहीं हैं।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘ इस विज्ञापन के प्रसारण के कुछ दिन बाद बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इससे अलग हो गए। बच्चन जब इस ब्रांड से जुड़े थे तो उन्हें पता नहीं था कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित उत्पाद से संबंधित विज्ञापन के तहत आता है।’’

पोस्ट में बताया गया कि बच्चन ने अनुबंध खत्म कर दिया और प्रचार के लिए मिली राशि को वापस कर दिया।

पिछले महीने एक गैर सरकारी संगठन ‘राष्ट्रीय तंबाकू उन्मून संगठन’ (नोट) ने बच्चन से अपील की थी कि वह पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों का हिस्सा न बनें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए