लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने आंख की सर्जरी की पुष्टि की

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:47 IST

Open in App

मुंबई, एक मार्च बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार को बताया कि उनकी एक आंख की शल्य चिकित्सा (सर्जरी) हुई है।

बच्चन ने दो दिन पहले ही अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए संकेत दिया था कि स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी के कारण उन्हें ऑपरेशन कराने की आवश्यकता है।

78 वर्षीय अभिनेता ने सोमवार को अपने ब्लॉग पर लिखा कि ऑपरेशन के बाद उनकी आंख के ठीक होने की गति धीमी है और उनकी टाइप करने संबंधी त्रुटियों को नजरअंदाज किया जाए।

बच्चन ने लिखा, ‘‘इस उम्र में आंख की सर्जरी बहुत नाजुक होती है और इसे बहुत ध्यान से करना होता है।’’

उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन के बाद उनकी आंख के ठीक होने की गति धीमी है, इसलिए यदि टाइप करने में कोई गलती हो, तो उन्हें इसके लिए माफ कर दिया जाए।

बच्चन ने दूसरी आंख की शल्य चिकित्सा के संकेत दिये और उम्मीद जताई कि निर्देशक विकास बहल की आगामी फिल्म की शूटिंग से पहले वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी को मेरा प्यार। आंख ठीक होने की गति धीमी है और मेरी दूसरी आंख का भी ऑपरेशन होना है, इसलिए यह लंबी प्रक्रिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि कुछ दिनों में मेरी आगामी फिल्म की शूटिंग से पहले मैं स्वस्थ हो जाऊंगा। मैं विकास बहल की नई फिल्म में काम करूंगा, जिसका शीर्षक संभवत: ‘गुड बाय’ होगा।’’

बच्चन ने लिखा, ‘‘मैं खाली बैठा हूं, ज्यादातर समय मेरी आंखें बंद हैं और मैं संगीत सुनने की कोशिश करता हूं।’’

उन्होंने लिखा कि शनिवार को जब उन्होंने अपने स्वास्थ्य के खराब होने की जानकारी दी, तो उसके बाद से उन्हें मिल रहे प्यार एवं समर्थन से वह अभिभूत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित