लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण और प्रभास की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की शूटिंग शुरू की

By भाषा | Updated: July 24, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रभास और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली साइंस फिक्शन आधारित फिल्म की शूटिंग शनिवार को हैदराबाद में शुरू की।

फिल्मनिर्माता नाग अश्विन इस फिल्म निर्देशन कर रहे हैं और इसे अभी अस्थायी तौर पर ‘प्रोजेक्ट के’ कहा जा रहा है। अश्विन, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली 2018 की फिल्म ‘मोहंती’ के लिए जाने जाते हैं।

निर्माताओं के अनुसार रामोजी फिल्म सिटी में अश्विन 78 वर्षीय अभिनेता के साथ फिल्म के अहम दृश्यों की शूटिंग करेंगे।

प्रभास ने फिल्म की शूटिंग से संबंधित बोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ गुरु पूर्णिमा के मौके पर भारतीय सिनेमा के गुरु के लिए ताली बजाना मेरे लिए सम्मान की बात है। ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग शुरू।’’

वहीं बच्चन ने यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि प्रभास ने उनके पहले शॉट पर तलाई बजाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे