लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण और प्रभास की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की शूटिंग शुरू की

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:09 IST

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रभास और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली साइंस फिक्शन आधारित फिल्म की शूटिंग शनिवार को हैदराबाद में शुरू की।

फिल्मकार नाग अश्विन इस फिल्म निर्देशन कर रहे हैं और इसे अभी अस्थायी तौर पर ‘प्रोजेक्ट के’ कहा जा रहा है। अश्विन, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली 2018 की फिल्म ‘महानति’ के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, रामोजी फिल्म सिटी में अश्विन 78 वर्षीय अभिनेता के साथ फिल्म के अहम दृश्यों की शूटिंग करेंगे।

प्रभास ने फिल्म की शूटिंग से संबंधित बोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ गुरु पूर्णिमा के मौके पर भारतीय सिनेमा के गुरु के लिए ताली बजाना मेरे लिए सम्मान की बात है। ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग शुरू।’’

वहीं, बच्चन ने यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि प्रभास ने उनके पहले शॉट पर ताली बजाई।

वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह फिल्म में फिर से काम शुरू करके खुश हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ प्रोजेक्ट-के का यह पहला दिन। मैं निश्चित तौर पर आने वाली चीजों को लेकर रोमांचित हूं।’’ उन्होंने इस पोस्ट में निर्देशक और बच्चन तथा प्रभास को भी टैग किया। इससे पहले बच्चन और पादुकोण ‘पीकू’ में साथ नजर आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र