लाइव न्यूज़ :

सीमा विवाद के मुद्दे पर पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह की बैठक जारी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:56 IST

Open in App

शिलांग, 24 जुलाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अंतर राज्यीय सीमा विवादों और कोविड-19 मामलों में वृद्धि के विषय पर शनिवार को बैठक शुरू हुई । एक अधिकारी ने बताया कि पाइनवुड होटल एनेक्सी में शाम छह बजे से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख बंद कमरे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि शाह को पूर्वोत्तर राज्यों के बीच लंबे समय से चल रहे अंतर राज्यीय सीमा विवादों और कोविड की स्थिति की जानकारी दी गई। पूर्वोत्तर के कई राज्यों के बीच अंतर राज्यीय सीमा विवाद हैं। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के चलते हाल में हिंसा हो चुकी है। पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि भी सामने आ रही है।

बाद में शाह, नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे।

आज शिलांग हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शाह का स्वागत किया। इसके बाद वह ‘नार्थ ईस्ट स्पेस एप्लिकेशन सेंटर’ (एनईएसएसी) की एक बैठक में शामिल हुए।

अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद शाह ने माविओंग में अंतर राज्यीय बस अड्डे और न्यू शिलांग टाउनशिप में क्रायोजेनिक प्लांट का उद्घाटन किया।

शाह का रविवार को सोहरा (पूर्ववर्ती चेरापूंजी) जाने का भी कार्यक्रम है जहां वह वृक्षारोपण परियोजना और जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वह सोहरा में रामकृष्ण मिशन भी जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है