लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने अहमदाबाद के मंदिर में पूजा-अर्चना की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को सादे तरीके से उत्तरायण उत्सव मनाया।

शाह इस अवसर पर अपने गृह नगर की यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने आरती की और परंपरा के अनुसार मंदिर में एक गाय और एक हाथी की भी पूजा-अर्चना की।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरायण के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा बनायें। जय जगन्नाथ!’’

केंद्रीय मंत्री ने इस बार यह उत्सव सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया। जबकि इससे पहले शाह इस अवसर पर समर्थकों के साथ पतंग उड़ाने के लिए एक स्थानीय भाजपा नेता के घर जाते थे।

गुजरात सरकार ने खुले मैदान में या सार्वजनिक स्थानों पर पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को भी निषिद्ध कर दिया है और सिर्फ परिवार के सदस्यों तथा हाउसिंग सोसाइटी के वासियों को छत पर एकत्र होने की अनुमति दी है, ताकि ज्यादा भीड़ न लगे।

प्रतिबंधों के मद्देनजर पूरे राज्य में लोगों ने समारोह सादे तरीके से मनाया।

कई स्थानों पर लोगों ने छोटे समूहों में अपने घर की छतों से पतंग उड़ाई और तेज आवाज में संगीत भी नहीं बजाया।

ज्यादा भीड़ एकत्र होने से रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने ऊंची इमारतों और खुले मैदानों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और दूरबीन का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे