लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमित शाह ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जैन

By अनुराग आनंद | Updated: June 19, 2020 16:15 IST

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का निमोनिया बढ़ गया और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।सत्येंद्र जैन को लगातार बुखार रह रहा है और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ की जांच कर रहे हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अब सत्येंद्र जैन का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया जाएगा।

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव हैं और इस समय ऑक्सीजन सपॉर्ट पर हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अब उनका इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया जाएगा। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र जैन लगातार बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा, जैन को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। जैन की तबीयत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उनका निमोनिया बढ़ गया और उन्हें 'किसी दूसरी जगह शिफ़्ट करना पड़ सकता है।

सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं सत्येंद्र जैन-

बता दें कि सोमवार की रात में सत्येंद्र जैन की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट हुआ था, जो निगेटिव आई थी लेकिन मंगलवार रात फिर उनकी तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद बुधवार को फिर उनका टेस्ट कराया गया था।

 

मनीष सिसोदिया संभाल रहे हैं स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा-

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया संभाल रहे हैं। सत्येंद्र जैन बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनको तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत ‘‘स्थिर’’ है लेकिन उनको एक बार फिर ऑक्सजीन सपोर्ट पर रखा गया है। 

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 49 हजार पार

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या 49,979 के पार हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1969 पर पहुंच गई। दिल्ली अब तक के कोरोनावायरस के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली देश में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामलों के साथ महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे नंबर पर है। यहां 19 जून की सुबह तक कोरोना के कुल 26,669 केस एक्टिव हैं। वहीं, 21,341 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।  

टॅग्स :सत्येंद्र जैनकोरोना वायरसअमित शाहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया