लाइव न्यूज़ :

उप्र का दौरा करेंगे अमित शाह, विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के प्रचार को देंगे गति

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में राज्य का दौरा करेंगे और 140 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों तक पहुंचेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर से शुरू होने वाले एक सप्ताह के अपने दौरे के दौरान पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार शाह राज्य में कम से कम 21 अलग-अलग स्थानों की यात्रा करेंगे और प्रत्येक स्थान पर सात ‘क्लस्टर निर्वाचन क्षेत्रों’ के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यक्रम में तीन ओबीसी बहुल निर्वाचन क्षेत्रों, दो शहरी निर्वाचन क्षेत्रों, एक अनुसूचित जाति बहुल निर्वाचन क्षेत्र और एक अल्पसंख्यक बहुल निर्वाचन क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

शाह की यात्रा की प्रमुख विशेषताओं में आगामी चुनावों के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी देर शाम की बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमुख के रूप में शाह के नेतृत्व में पार्टी ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया था और 2019 में 80 में से 67 लोकसभा सीटें जीती थीं।

शाह 2014 में जब उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे तब भाजपा ने यहां 73 लोकसभा सीटें जीती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह