अयोध्या में शुक्रवार सुबह रामलला के दर्शन करेंगे अमित शाह
By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:24 IST2021-12-30T22:24:37+5:302021-12-30T22:24:37+5:30

अयोध्या में शुक्रवार सुबह रामलला के दर्शन करेंगे अमित शाह
लखनऊ, 30 दिसंबर केंद्रीय गृह अमित शाह शुक्रवार 31 दिसंबर को अयोध्या, संतकबीर नगर व बरेली में भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा के दौरान आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करेगें।
भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, शाह कल शुक्रवार सुबह 10:30 बजे अयोध्या हनुमानगढ़ी तथा 11:00 बजे श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला का दर्शन व पूजन करेंगे। वह 11:30 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बयान के मुताबिक, शाह दोपहर 1:00 बजे इंडस्ट्रियल एरिया मैदान, संतकबीर नगर में जनसभा के दौरान जनसंवाद करेंगे।
अपराह्न 3:30 बजे बरेली के कुतुब खाना चौराहा से रोड शो का नेतृत्व करेंगे तथा सायं 5:00 बजे पटेल चौक बरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।