लाइव न्यूज़ :

शनिवार को जबलपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित गौरव समारोह में शिरकत करेंगे और साथ ही राज्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 की शुरुआत भी करेंगे।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया विभाग के प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बयान में दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर में रहेंगे, जहां वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित गौरव समारोह में भी शामिल होंगे। वह जबलपुर संसदीय क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

उनके मुताबिक, जबलपुर पहुंचने पर शाह मालगोदाम चौक पर वीर बलिदानी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

ज्ञात हो कि आदिवासी जननायक राजा शंकरशाह जी और कुंवर रघुनाथ शाह जी ने स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम सन 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से लोहा लिया और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

शाह दोपहर 12:10 बजे गैरिसन ग्राउंड में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत जनजातीय नायकों के सम्मान में होने वाले गौरव समारोह को संबोधित करेंगे।

इसके बाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता अपराह्न ढाई बजे जबलपुर के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में राज्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश के महोबा से उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!