लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अमित शाह सीएम केजरीवाल के साथ करेंगे बैठक, आज कोरोना पर हो सकता है कोई बड़ा फैसला

By अनुराग आनंद | Updated: June 14, 2020 05:05 IST

दिल्ली में एक ही दिन में शनिवार को सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 36,824 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी शामिल होंगे।दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले सामने आए।दिल्ली के उप- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ अमित शाह की बैठक होगी।

नई दिल्लीदिल्ली में बढ़ते कोरोना मामले को लेकर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज 14 जून को सुबह 11 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिज बैजल और  SDMA के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे। 

यह बैठक दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुलाई गई है। उम्मीद है कल दिल्ली में कोरोना पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इस बैठक में एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी शामिल होंगे। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है।शनिवार को 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

अमित शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, “गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली के उप- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ, 14 जून को सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। एम्स के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।”

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)" title="दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)"/>
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली में कोविड-19 के 2,137 मामले सामने आए, संक्रमित की संख्या 36 हजार के पार

दिल्ली में एक ही दिन में शनिवार को सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 36,824 हो गई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 से 71 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 1,214 तक पहुंच गया।

Coronavirus प्रतीकात्मक तस्वीर

ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में एक ही दिन में 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को 1,877 नए संक्रमित सामने आए थे। बुलेटिन के मुताबिक, मौत के 58 मामले नौ मई से छह जून के बीच के हैं लेकिन ये तीन दिन बाद ही घोषित किए गए। 

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालअमित शाहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया