लाइव न्यूज़ :

अमित शाह रविवार को तमिलनाडु और केरल के राजनीतिक दौरे पर जाएंगे

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तमिलनाडु और केरल के एकदिवसीय राजनीतिक दौरे पर जाएंगे, जहां वह घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि शाह तिरूवनंतपुरम में भाजपा की ‘‘केरल विजय यात्रा’’ के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह दोनों राज्यों में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कन्याकुमारी के सुचिंद्रम में ‘‘वेटरी कोडी एनाधी’’ (चुनावी जीत के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम) की शुरुआत करने के अलावा शाह वहां एक रोडशो भी करेंगे, जहां कांग्रेस के निवर्तमान सांसद की मौत के कारण खाली हुई सीट पर भाजपा लोकसभा उपचुनाव भी लड़ रही है।

भाजपा सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह अप्रैल को एक चरण में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन