लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय सहकारिता मंत्री के तौर पर अमित शाह अच्छा काम करेंगे: शिवसेना

By भाषा | Updated: July 12, 2021 23:36 IST

Open in App

मुंबई, 12 जुलाई शिवसेना ने सहकारिता मंत्रालय बनाने के केंद्र के फैसले का सोमवार को स्वागत करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह "अच्छा काम" करेंगे क्योंकि वह गुजरात में सहकारिता आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। शाह को इस नये विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में यह भी कहा गया है कि राजनीति और सहकारिता के क्षेत्र में बहुत अंतर नहीं है, और ‘‘सब कुछ सुविधा के अनुसार होता है।’’

उल्लेखनीय है कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा था कि केंद्र राज्य के सहकारी क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।

संपादकीय में लिखा है, ‘‘अगर अमित शाह ने सहकारी क्षेत्र के विकास और विस्तार का फैसला किया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोगों में यह डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है कि शाह कांग्रेस और राकांपा के नेताओं के पुराने मामलों की जांच शुरू करेंगे और 'सहकारिता' से महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। हालांकि, ऐसा कहना शाह को बदनाम करने जैसा है।’’

शिवसेना ने कहा कि शाह अच्छा काम करेंगे क्योंकि उन्होंने ‘‘राजनीति में आने से पहले गुजरात में सहकारिता आंदोलन में एक कार्यकर्ता’’ के रूप में काम किया था।

इसमें लिखा है, ‘‘अच्छे और बुरे, सच्चे और झूठे, नैतिक और अनैतिक जैसे गुणों के मामले में राजनीति और सहकारी क्षेत्रों में ज्यादा अंतर नहीं है। सब कुछ सुविधा के अनुसार होता है। अंत में, राजनीति में हर कोई समान है।’’

केंद्र सरकार ने हाल ही में सहकारिता के लिए एक नया मंत्रालय बनाया है, जो पहले कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में एक छोटा विभाग था।

अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार सहकारी समितियों और सभी सहकारी संस्थानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे