लाइव न्यूज़ :

अमित शाह कल आएंगे जबलपुर के दौरे पर

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:19 IST

Open in App

भोपाल, 17 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोंडवाना साम्राज्य के शासक अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर आयेंगे। राज्य सरकार ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस एक दिवसीय दौरे के दौरान वह जबलपुर में जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की उज्ज्वला - 2.0 योजना का शुभारम्भ भी करेंगे।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘शाह का 18 सितंबर की सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली से बीएसएफ के विमान द्वारा जबलपुर आगमन होगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘शाह जबलपुर में जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दोपहर 12.10 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जनजातीय नायकों के पुण्य स्मरण के लिए गैरीसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री दोपहर 2.45 बजे एक कार्यक्रम में निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने के लिये उज्ज्वला - 2.0 योजना का शुभारंभ करेंगे तथा शाम 4.30 बजे शहीद स्मारक प्रांगण गोलबाजार में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाम 6.10 बजे शास्त्री ब्रिज के समीप स्थित नरसिंह मंदिर और शाम 6.35 बजे तिलवाराघाट स्थित दयोदय तीर्थ जायेंगे।

उन्होंने कहा कि शाह शाम 7.30 बजे डुमना विमानतल से बीएसएफ के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे