लाइव न्यूज़ :

अमित शाह शनिवार को अखिलेश के क्षेत्र में और अखिलेश मुख्यमंत्री योगी के क्षेत्र गोरखपुर में रहेंगे

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:04 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 12 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में एक समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शामिल होने से शनिवार को जहां सियासी पारा चढ़ेगा, वहीं यादव शनिवार को ही अपनी 'समाजवादी विजय यात्रा' के तीसरे चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर से करेंगे।

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र सिन्हा के मुताबिक अमित शाह शनिवार को वाराणसी के बाद आजमगढ़ और बस्ती के दौरे पर रहेंगे।

शाह अपने कार्यक्रमों के तहत शनिवार को वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल भवन में सुबह सवा दस बजे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन की शुरुआत करेंगे और दोपहर एक बजे आजमगढ़ जिले के अशपालपुर, आजम बांध में राज्‍य विश्‍वविद्यालय आजमगढ़ का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाह बस्ती जिले के शिव हर्ष किसान स्नातकोत्तर कॉलेज, बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जिस समय शाह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के क्षेत्र आजमगढ़ में रहेंगे, उस समय अखिलेश यादव मुख्‍यमंत्री योगी के गृह क्षेत्र में लोगों को संबोधित करेंगे।

सपा के वरिष्ठ नेता जफर अमीन डक्कू ने शुक्रवार को बताया कि अखिलेश यादव गोरखपुर और कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे तथा वह शनिवार को हवाई अड्डे पर उतरकर गोरखपुर में अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कुसम्ही जंगल से होते हुए ‘जीरो प्‍वाइंट’ तक जाएगी जहां उनका भव्‍य स्‍वागत होगा और वह लोगों को संबोधित करेंगे तथा इसके बाद यात्रा कुशीनगर की ओर बढ़ेगी।

यादव शनिवार की रात कुशीनगर में रुकेंगे और कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रविवार को लखनऊ लौटेंगे। पिछले महीने शुरू हुई सपा की ‘विजय यात्रा’ का यह तीसरा चरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता