लाइव न्यूज़ :

अमित शाह शनिवार को पहले विशाल सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: September 24, 2021 00:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सहकारिता पर पहले बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां वह इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के दृष्टिकोण और कार्ययोजना को रेखांकित कर सकते हैं।

यह पहला सहकारिता सम्मेलन, या राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन है, जिसे शाह नए सहकारिता मंत्रालय के मंत्री के रूप में संबोधित करने वाले हैं, जिसे इस साल जुलाई में देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाया गया था।

सम्मेलन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इफको, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, अमूल, सहकार भारती, नेफेड, कृभको समेत अन्य सहकारी निकायों द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (वैश्विक) के अध्यक्ष एरियल ग्वारको भी मौजूद रहेंगे।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा, "यह पहला बड़ा कार्यक्रम है (जहां) मंत्री सहकारी समितियों को संबोधित करेंगे और सरकार के दृष्टिकोण को साझा करेंगे और देश में इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्ययोजना की रूपरेखा रखेंगे।"

अधिकारी ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां सहकारी समितियों के सदस्य इस क्षेत्र के लिए सरकार की योजना के बारे में सीधे मंत्री से संवाद करेंगे।

इस कार्यक्रम में 2,000 सदस्य व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे, जबकि 8 करोड़ ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे।

इफको के एक अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (वैश्विक) से जुड़े 110 देशों की करीब 30 लाख सहकारी समितियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO