लाइव न्यूज़ :

गुजरात के सीमावर्ती जिलों के ग्राम प्रधानों की सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: November 11, 2020 15:20 IST

Open in App

भुज, 11 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को गुजरात के तीन सीमावर्ती जिलों- कच्छ, बनासकांठा और पाटन के ग्राम प्रधानों की एक सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा कच्छ जिले में धोर्दो तंबू नगरी के करीब आयोजित की जाएगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कच्छ के जिलाधिकारी प्रवीण डी के ने कहा कि ग्राम प्रधानों के अलावा, तीनों जिलों के जिला और तालुका पंचायत सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।

गुजरात के कच्छ, बनासकांठा और पाटन जिले की सीमाएं पाकिस्तान से सटी हुई हैं।

जिलाधिकारी ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को धोर्दो के पास ग्राम प्रधानों और अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करेंगे। वह एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे जिसमें सरकारी योजनाओं और संस्थानों के स्टॉल शामिल होंगे।"

एक अन्य अधिकारी के अनुसार, शाह बुधवार रात दिल्ली से भुज हवाई अड्डे पर उतरेंगे और अगले दिन सभा को संबोधित करने के लिए धोर्दो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद रवाना होने से पहले, शाह कच्छ के लखपत तालुका स्थित माता नो मढ़ गांव में आशापुरा माता मंदिर में भी दर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां