लाइव न्यूज़ :

उप्र के तीन जिलों में मंगलवार को जनसभाओं को संबोधित करेंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:41 IST

Open in App

लखनऊ, 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाने के लिए केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का राज्‍य में जनसभाओं का सिलसिला तेज हो गया है। इस कड़ी में शाह मंगलवार, 28 दिसंबर को तीन जिलों हरदोई, सुलतानपुर और भदोही की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा उत्तर प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने सोमवार को एक बयान में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी। दुबे ने बताया कि अमित शाह मंगलवार को भाजपा ‘जन विश्वास यात्रा’ के दौरान आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि शाह मंगलवार दोपहर 12 बजे जीआईसी मैदान, हरदोई में जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि अपराह्न दो बजे आवास विकास मैदान, ओमनगर सुलतानपुर तथा सायं चार बजे विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, ज्ञानपुर, भदोही में जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाह ने रविवार को उरई (जालौन) और कासगंज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभाओं को संबोधित किया था।

गौरतलब है कि शाह 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रभारी थे जबकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव और 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन