लाइव न्यूज़ :

MP: बीजेपी ने किया चुनावी अभियान तेज, अमित शाह आज उमरिया में करेंगे सभा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 2, 2019 05:13 IST

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले युवा मोर्चा प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में युवा संकल्प-2019 बाइक महारैली का आयोजन कर रहा है. यह महारैली आज 2 मार्च को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी.

Open in App

मध्यप्रदेश में कल 2 मार्च से भाजपा का चुनावी अभियान तेज हो जाएगा. आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उमरिया में सभा को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 मार्च को धार में चुनावी शंखनाद करेंगे.

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले युवा मोर्चा प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में युवा संकल्प-2019 बाइक महारैली का आयोजन कर रहा है. यह महारैली आज 2 मार्च को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी. युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उमारिया से करेंगे. शाह आज उमरिया में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. 

उन्होंने बताया कि युवा संकल्प बाइक महारैली के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष युवाओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करेंगे. युवा मोर्चा का यह कार्यक्रम युवा शंखनाद साबित होगा.

धार में मोदी की सभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाद 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धार में एक बड़ी जनसभा में शामिल होने का कार्यक्रम है. मोदी इस रैली के वे प्रदेश में भाजपा का चुनावी शंखनाद कर देंगे. प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष शाह के मध्यप्रदेश दौरे पर आने के कार्यक्रम से ये माना जा रहा है कि भाजपा अपने इन दो सबसे बड़े नेताओं की रैलियों के जरिए अपने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरना चाह रही है. 

उल्लेखनीय है कि इसके पहले 15 फरवरी को होशंगाबाद और 16 फरवरी को धार में प्रधानमंत्री मोदी की सभाएं होनी थी, मगर पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों ही स्थानों पर उनकी सभाएं स्थगित कर दी गई थी. इसी तरह शाह की सभा भी सागर में होनी थी, उसे भी स्थगित कर दिया गया था. अब भाजपा अपने दोनों नेताओं की सभाओं को सफल बनाने में जुट गई हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन