स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पहुंचे अमित शाह, कहा : उनके आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक

By भाषा | Updated: December 19, 2020 14:45 IST2020-12-19T14:45:20+5:302020-12-19T14:45:20+5:30

Amit Shah, who reached the birthplace of Swami Vivekananda, said: His ideals are even more relevant in today's world | स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पहुंचे अमित शाह, कहा : उनके आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक

स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पहुंचे अमित शाह, कहा : उनके आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक

कोलकाता, 19 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह उत्तर कोलकाता में स्वामी विवेकानंद के जन्मस्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के महापुरुष के आदर्श आज की दुनिया में और भी प्रासंगिक हैं।

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी और भारत की संस्कृति तथा मूल्यों को विश्वभर में पहुंचाने के लिए उनकी सराहना की।

शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति, दृष्टिकोण और मूल्य विश्वभर में पहुंचाए। उन्होंने आध्यात्मिकता और आधुनिकता का मेल किया। उनकी जन्मस्थली पर आने के बाद मुझे महसूस हुआ कि उनके आदर्श आज की दुनिया में भी प्रासंगिक बने हुए हैं, बल्कि आज के समय में उनके आदर्शों की आवश्यकता कहीं अधिक है।’’

शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो मार्ग दिखाया है उससे न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर होगा।

उन्होंने कहा कि शिकागो में अपने संबोधन में विवेकानंद ने राष्ट्र को ‘भारत माता’ के रूप में पूजने का आह्वान किया था।

शाह ने कहा, ‘‘अंततोगत्वा देश को आजादी मिल गई।’’

उन्होंने विवेकानंद को देश के सबसे अधिक ऊर्जावान आध्यात्मिक नेताओं में से एक बताया जिन्होंने पूरे विश्व को भारत के दर्शन से परिचित करवाया।

वाद्य यंत्र ढाक की तालों के बीच शाह सिमला स्ट्रीट स्थित विवेकानंद के पुश्तैनी घर पहुंचे। इसे संग्रहालय में बदल दिया गया है। भाजपा की महिला इकाई की सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

शाह ने परिसर के बाहर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करने के बाद उनके द्वारा उपयोग में लाई गई वस्तुएं देखीं।

भाजपा नेता ने यहां संतों से बातचीत भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amit Shah, who reached the birthplace of Swami Vivekananda, said: His ideals are even more relevant in today's world

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे