लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने अपने गृह नगर में धार्मिक समारोह में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:50 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात में अपने गृह नगर मनसा में नवनिर्मित बहुचर माता मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि वह राज्य की एक दिवसीय यात्रा पर थे। इस समारोह में मंदिर में नयी मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठान का अनुष्ठान किया जाता है।

शाह हर साल नवरात्रि उत्सव के दौरान गांधीनगर जिले के मनसा शहर में अपने पैतृक घर के पास अपनी कुल देवी बहुचर माता को समर्पित एक छोटे से मंदिर में जाते हैं।

अब पास ही एक नया मंदिर बनाया गया है। एक स्थानीय भाजपा नेता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे