लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को आयुष्मान भारत से बाहर रहने का फैसले को अमित शाह ने बताया 'संकीर्ण मानसिकता'

By भाषा | Updated: September 24, 2018 16:16 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को शुरू की गई स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ केवल प्रचार का हथकंडा है और यह एक और ‘‘जुमला’’ साबित होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 24 सितंबर: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना से बाहर रहने का दिल्ली की आप सरकार का फैसला उसकी संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को योजना से बाहर रहने के आप सरकार के फैसले के बारे में बताएंगे।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा मात्र अपने राजनीतिक स्वार्थ और द्वेष के कारण प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - आयुष्मान भारत' के लाभ से वंचित रखना बहुत ही दु:खद और निंदनीय है। आम आदमी पार्टी की संकीर्ण सोच की वजह से दिल्ली की गरीब जनता को इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। आप को अपनी इस हीन राजनीति के लिए जनता को जवाब देना होगा।’’ 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को शुरू की गई स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ केवल प्रचार का हथकंडा है और यह एक और ‘‘जुमला’’ साबित होगी।

आप ने इस योजना को ‘‘एक और सफेद हाथी’’ करार दिया है और आरोप लगाया है कि यह दिल्ली में 50 लाख में से केवल छह लाख परिवार को कवर करती है। 

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाआम आदमी पार्टीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया