लाइव न्यूज़ :

शाह ने येदियुरप्पा से कहा- पहले बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर ध्यान दें, बाद में मंत्रिमंडल विस्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2019 12:41 IST

येदियुरप्पा ने बेंगलुरु पहुंचने पर कहा, ‘‘ मैं राष्ट्रपति से मिलने वाला था, लेकिन अमित शाह ने मुझसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर परेशान नहीं होने एवं बेलगावी एवं चार पांच अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे कहा कि वह पहले राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर ध्यान दें। शाह ने मुझसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर परेशान नहीं होने एवं बेलगावी एवं चार पांच अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर मंत्रिमंडल गठन को अंतिम रूप देने गये कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अपना नई दिल्ली का दौरा बीच में ही खत्म कर लौट आए हैं।

दरअसल पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे कहा कि वह पहले राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर ध्यान दें। राज्य के कई हिस्से बाढ़ और भारी वर्षा की चपेट में हैं। येदियुरप्पा ने बेंगलुरु पहुंचने पर कहा, ‘‘ मैं राष्ट्रपति से मिलने वाला था, लेकिन अमित शाह ने मुझसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर परेशान नहीं होने एवं बेलगावी एवं चार पांच अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया।’’

वह दो दिन की यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी गये थे। मंगलवार को वह केंद्र के समक्ष लंबित कर्नाटक के मुद्दों को देख रहे केंद्रीय मंत्रियों से मिले थे। बुधवार को उन्हें शाह से मिलना था। येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

वह मंत्रिपरिषद में एकमात्र मंत्री हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यालय सतर्क है और रेल राज्यमंत्री और बेलगाम के सांसद सुरेश अंगाडी जल्द ही बेलगावी पहुंचेंगे जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विधायक अपने अपने जिलों में डेरा डाले हुए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में येदियुरप्पा ने कहा कि वह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के लिए फिर दिल्ली जायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ तीन चार दिनों में मैं मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने और उसे अंतिम रूप देने के लिए फिर दिल्ली जाऊंगा । वहां से लौटने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने उन्हें निर्देश दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य होना चाहिए।

मंत्रिमंडल विस्तार में देरी से विपक्षी कांग्रेस और जदएस को येदियुरप्पा को निशाना बनाने का मौका मिल गया है। मुख्यमंत्री बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए बाद में बेलगावी रवाना हो गये।

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बाढ़बीएस येदियुरप्पाअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया