लाइव न्यूज़ :

अमित शाह गुजरात में सोमवार को तीन टीकाकरण केन्द्रों का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:23 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 जून केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से दो दिन की गुजरात यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान उनका तीन कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों पर जाने का कार्यक्रम है,जिसमें से एक केन्द्र अहमदाबाद में है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाह का सोमवार को टीकाकरण केन्द्रों पर जाने का मकसद लोगों को गुजरात सरकार के बड़े टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार का यह अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि बड़े टीकाकरण अभियान के तहत उसकी योजना प्रतिदिन एक लाख लोगों को टीका लगाने की है। निगम ने कहा कि शाह का यहां के बोडाकदेव इलाके में पंडित दीनदयाल हॉल में सुबह जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान शहर के महापौर किरीट परमार और एएमसी के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ होंगे।

भाजपा की राज्य इकाई ने एक बयान जारी करके कहा कि केन्द्रीय मंत्री दो और टीकाकरण केन्द्रों पर जाएंगे, जिनमें से एक कोलवाड में एक स्कूल में और एक अन्य रूपाल में स्वास्थ्य केन्द्र में है। ये दोनों ही इलाके गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आते हैं, जहां का प्रतिनिधित्व शाह करते हैं। पार्टी ने कहा कि वह दो फ्लाईओवर,रेलवे ओवरब्रिज और कलोल में एपीएमसी की एक नयी इमारत का उद्घाटन भी करेंगे।

अहमदाबाद नगर निगम ने कहा कि बोडाकदेव में सामुदायिक सभागार ‘‘25 ऐसे टीकाकरण केन्द्रों में से एक है, जहां स्थानीय सांसद, विधायक और पार्षद टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए मौजूद रहेंगे।’’

गौरतलब है कि गुजरात सरकार सोमवार से राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करेगी, जहां तत्काल पंजीकरण करके 18-44 वर्ष के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो