लाइव न्यूज़ :

अमित शाह शुक्रवार को गुजरात का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:02 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वह गांधीनगर जिले के एक गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही नवरात्रि के अवसर पर एक मंदिर भी जाएंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों द्वारा जारी अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, शाह यहां पहुंचने के बाद दोपहर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे और स्टेशन के परिसर में स्थित चाय की दुकानों को महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए मिट्टी के कुल्लहड़ वितरित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद गृह मंत्री गांधीनगर जिले के कलोल तालुका के पनसर गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का उद्घाटन करेंगे। गांधीनगर से लोकसभा सांसद शाह का वहां एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

अधिकारियों ने बताया कि मंच से वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में पंसार में एक झील के सुंदरीकरण सहित कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने बताया कि शाम को भाजपा नेता शाह गांधीनगर जिले में अपने पैतृक शहर मानसा पहुंचेंगे और सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि बाद में शाह शहर के बहुचर माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। वह नवरात्रि के दौरान कई वर्षों से यह परंपरा निभा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया