लाइव न्यूज़ :

अमित शाह पश्चिम बंगाल में भाजपा के चौथे चरण की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेंगे, रैली को भी करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: February 10, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कूचबिहार से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा की ओर से जारी बयान में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि शाह ठाकुरबाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद शाम को केंद्रीय गृह मंत्री कोलकाता में पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शाह का पश्चिम बंगाल दौरा दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा की वजह से स्थगित हो गया था।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधनसभा सीटों तक पहुंचने के लिए पांच चरणों में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां