लाइव न्यूज़ :

अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:29 IST

Open in App

लखनऊ, 28 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर राजधानी लखनऊ आ रहे हैं और यहां आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न संगठनात्मक बैठक करेंगे और पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

बृहस्पतिवार को भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार अमित शाह शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे चौधरी चरण सिंह विमानतल लखनऊ पहुंचेंगे, जहां पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे ।

बयान में कहा गया है कि शाह विमानतल से डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और वहां पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसमें कहा गया है कि शाह अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें।

बयान के अनुसार अमित शाह दोपहर एक बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होगें। इसके बाद शाह पार्टी के राज्य मुख्यालय में पहुंचेंगे । पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव