लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ‘भारत दर्शन पार्क’ का शनिवार को उद्घाटन करेंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: December 24, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दिल्ली में 'भारत दर्शन पार्क' का उद्घाटन करेंगे, जहां बेकार चीजों और अपशिष्ट सामग्री से भारत के कई प्रतिष्ठित स्मारकों की आकर्षक प्रतिकृतियां बनायी गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा 'अपशिष्ट से संपदा' मॉडल पर बनाया गया मनोरंजन उद्यान, कुछ विलंब से खोला जा रहा है। इस उद्यान का उद्घाटन ऐसे समय हो रहा है, जब अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में निकाय चुनाव होने हैं।

आठ एकड़ में फैले इस उद्यान में कुतुब मीनार, ताजमहल, चारमीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, नालंदा अवशेष, मैसूर महल, मीनाक्षी मंदिर, हम्पी, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, सांची स्तूप, गोल गुंबज, अजंता और एलोरा गुफाएं और हवा महल सहित कई स्मारकों की प्रतिकृतियां बनायी गई हैं।

एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उद्यान में कुल 22 प्रतिकृतियां हैं, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम करेंगे। इनमें 21 स्मारकों और एक पेड़ की प्रतिकृतियां शामिल हैं।’’

इस उद्यान को पहले अक्टूबर के अंत तक खोले जाने की उम्मीद थी। इसमें पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति को भी शामिल करने की योजना थी। दक्षिण दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा, ‘‘कल खुलने वाले पार्क में स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति नहीं है।’’

दक्षिण दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में स्थित पार्क में पवित्र सिख धर्मस्थल की प्रतिकृति के निर्माण को लेकर जून में एक विवाद छिड़ गया था, जिसके बाद इसे हटा दिया गया था।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने गत जून के अंत में दावा किया था कि पार्क में बनाए जा रहे मंदिर की प्रतिकृति को "हटा दिया गया" है क्योंकि यह "सिख मर्यादा" के खिलाफ था। उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया था और स्थल की तस्वीरें भी साझा की थीं।

हालांकि, सूर्यन ने बाद में कहा था कि प्रतिकृति को पार्क में स्थान से केवल "हटा" दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्क का विषय 'एकता और विविधता' है और ये कलाकृतियां हमारे स्मारकों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अत्यधिक सम्मान दर्शाती हैं।’ उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर लगभग 16 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

अधिकारियों ने कहा कि इन प्रतिकृतियों को पुराने वाहनों, पंखे, लोहे की छड़, नट और बोल्ट जैसे बेकार सामान और अपशिष्ट सामग्री से बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos