लाइव न्यूज़ :

अमित शाह 17 जुलाई को पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:37 IST

Open in App

शिलॉन्ग, नौ जुलाई मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इस दौरान अन्य मुद्दों के साथ साथ अंतरराज्यीय सीमा विवाद का मामला भी उठने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि बैठक में इन राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। संगमा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री ने हमें सूचित किया है कि वह 17 जुलाई को यहां के कन्वेंशन हॉल में पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र ने इच्छा व्यक्त की है कि राज्यों के बीच अंतरराज्यीय मुद्दों को 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले सुलझा लिया जाए। संगमा ने कहा, ‘‘50 वर्षों से हम जटिल सीमा मुद्दों का समाधान नहीं कर पाए। वर्तमान में पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीतिक समझ है। हम इस मामले में उच्च स्तर पर चर्चा कर सकते हैं।’’

संगमा ने कहा कि मेघालय की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह पूर्वोत्तर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनईएसएसी) मुख्यालय में एक बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राज्य में कुछ परियोजनाओं का भी उद्घाटन भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल