लाइव न्यूज़ :

अमित शाह शुक्रवार को भाजपा के 'तेलंगाना मुक्ति दिवस' जनसभा में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:00 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को तेलंगाना के निर्मल शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसका आयोजन राज्य भाजपा द्वारा 'तेलंगाना मुक्ति दिवस' के अवसर पर किया जा रहा है।

भाजपा ने कहा कि निजाम और रजाकारों के विरूद्ध लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद में यह बैठक हो रही है।

देश को 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता मिली, किंतु हैदराबाद की तत्कालीन रियासत (निजाम शासन के अंतर्गत) का 17 सितंबर, 1948 को भारतीय संघ में विलय हुआ था।

भाजपा कई वर्ष से मांग कर रही है कि इस दिन को आधिकारिक तौर पर 'तेलंगाना मुक्ति दिवस' के रूप में मनाया जाए।

इस बैठक में इस दिन को आधिकारिक रूप से मनाने की भाजपा की मांग को उठाने की उम्मीद है।

राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद सत्तारूढ़ टीआरएस ने इस मुद्दे पर अपना रुख बदल दिया है।

तेलंगाना भाजपा महासचिव जी प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा कि अलग तेलंगाना की मांग को लेकर चले आंदोलन के दौरान, टीआरएस अध्यक्ष और मौजूदा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 17 सितंबर को आधिकारिक उत्सव मनाने की मांग की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद अपने रुख से पीछे हटना राव का दोहरा मापदंड है।

गौरतलब है कि निर्मल शहर अंग्रेजों और निजाम से लड़ते हुए एक हजार लोगों की शहादत का गवाह रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू