लाइव न्यूज़ :

आज से राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह, लेंगे कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2018 10:46 IST

Rajasthan assembly elections 2018: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज (रविवार) राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह 16 से 18 सितंबर तक राजस्थान के दौरे पर हैं।

Open in App

जयपुर, 16 सितंबर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज (रविवार) राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह 16 से 18 सितंबर तक राजस्थान के दौरे पर हैं। इस दौरान वह पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, नागौर तथा उदयपुर जिलों में अनेक कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

सबसे पहले अमित शाह 16 सितंबर को पाली में शक्ति केंद्र सम्मेलन और संभाग स्तरीय अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आज ही वह जोधपुर के लिए भी रवाना हो जाएंगे। जहां 17 सितंबर को शाह भीलवाड़ा में रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह का ये दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। वह चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले लोगों तक पहुंचने में कोई कमी छोड़ना नहीं चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि शाह ने इसी 11 सितंबर को जयपुर में चार कार्यक्रमों में भाग लिया था। जयपुर की एक दिन की यात्रा पर आए शाह ने बिड़ला सभागार में स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा  था कि ‘ट्रेलर भी अच्छी बनानी है और पिक्चर भी अच्छी बनानी है।’ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यह नहीं सोचें कि विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बल्कि वे कमल के चिह्न को सामने रखकर और भारत माता की तस्वीर को याद करते हुए चुनाव के मैदान में जुट जाएं।

अमित शाह ने कहा था कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारतीय सेना को विश्व में सबसे आधुनिक बनाने के लिये 15 साल का एक खाका बनाया है। सरकार ने सेना को अत्याधुनिक संचार प्रणाली और हथियारों से लैस कर मनोबल उठाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने सेना का मनोबल पाताल में पहुंचा दिया था।

टॅग्स :अमित शाहराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया