लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने बाढ़ से निपटने के उपायों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को कम करने के लिए समग्र नीति निर्माण के लिए मंगलवार को दीर्घकालिक उपायों का जायजा लिया।

गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को देश के बड़े तटबंधीय क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलस्तर में वृद्धि के पूर्वानुमान के लिए स्थायी तंत्र के वास्ते केंद्रीय एवं राज्यों की एजेंसियों के बीच तालमेल को सशक्त बनाते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने देश में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न उपायों की तैयारी की भी समीक्षा की।

बयान के अनुसार गृह मंत्री ने देश में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को कम करने के लिए समग्र नीति निर्माण के लिए दीर्घकालिक उपायों का जायजा लिया। इस बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), जल शक्ति मंत्रालय , केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के बीच समन्वयन के वास्ते नयी प्रणाली के लिए कई निर्णय लिये गये।

शाह ने जल शक्ति मंत्रालय को बड़े बांधों से गाद हटाने के लिए प्रणाली तैयार करने की सलाह दी जिससे बांध की भंडारण क्षमता बढ़ाने एवं बाढ़ नियंत्रण में मदद मिले। उन्होंने आईएमडी और सीडब्ल्यूसी जैसे विशेषज्ञ संगठनों को मौसम एवं बाढ़ के बारे में और सटीक पूर्वानुमान के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी एवं सेटेलाइट डाटा का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो