लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर दी पीएम मोदी को बधाई, कहा- सरकार ने कई 'ऐतिहासिक गलतियों' को सुधारा

By भाषा | Updated: May 30, 2020 10:29 IST

अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर कहा कि इस सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है और देश विकास की राह पर अग्रसर है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि ये कार्यकाल कड़े एवं बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर ट्वीट कर बधाई दीमोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा: अमित शाह

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि यह कार्यकाल अपने कड़े एवं बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा जिन्होंने देश की शक्ल-ओ-सूरत बदल दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने छह साल के कार्यकाल में कई “ऐतिहासिक गलतियों’ को सुधारा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी जो विकास की राह पर अग्रसर है। शाह ने ट्वीट किया, 'देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दूसरे कार्यकाल के पहले साल पर मैं दिल से उन्हें बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा।' 

नड्डा ने कहा कि मोदी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों, निष्ठा और टीम भारत की भावना से देश के लोकतंत्र को नयी दिशा दी है और लोगों के कल्याण तथा देश का हित सरकार के प्रत्येक निर्णय में दिखता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के अन्य सदस्यों को सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर बधाई देता हूं।'

उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार का यह वर्ष कई उपलब्धियों से भरा हुआ है।' नड्डा ने कहा, 'मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला साल अपने सख्त एवं बड़े फैसलों के लिए तथा चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए जाना जाएगा।' उन्होंने कहा, “मोदी ने ऐसे निर्णय लागू किए जिनकी दशकों से प्रतीक्षा हो रही थी। इन फैसलों ने देश का चेहरा बदल दिया।' मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने पिछले साल इसी दिन शपथ ली थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया