लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कहा, 'यूपी में योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने पर उठे थे कई सवाल, काम से दिया सबका जवाब' 

By भाषा | Updated: July 28, 2019 20:16 IST

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में भाजपा के प्रचंड बहुमत से सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्ति को लेकर काफी अनिश्चितता बनी थी। तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से लेकर उस वक्त के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तक के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें थीं

Open in App

केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को खुलासा किया कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर कई सवाल उठे थे, मगर योगी ने अपने काम से सबका जवाब दे दिया। शाह ने 65 हजार करोड़ रुपए से बनने वाली 250 से ज्यादा परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए आयोजित 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी—2' में कहा ''वर्ष 2017 में भाजपा को सरकार बनाने का मौका इस प्रदेश की महान जनता ने दिया।

भाजपा ने नेता के रूप में आज के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चयन किया, तब काफी लोगों के मेरे पास फोन आए थे। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि योगी मुख्यमंत्री बनेंगे।'' उन्होंने कहा ''कहा गया कि योगी जी ने कभी म्युनिसिपैलिटी भी नहीं चलायी है। यह वास्तविकता थी... नहीं चलायी थी।

योगी जी कभी किसी सरकार में मंत्री नहीं रहे। वह सन्यासी हैं, पीठाधीश हैं और आप उनको इतने बड़े प्रदेश का मुख्यमंत्री बना रहे हैं। इतना बड़ा प्रशासनिक काम दे रहे हो, जिनके पास प्रशासनिक अनुभव शून्य के बराबर है।'' भाजपा अध्यक्ष ने कहा ''तब हमारे नेता नरेन्द्र भाई मोदी और मैं पार्टी का अध्यक्ष था, हमारा उद्देश्य एक ही था कि जिसके अंदर निष्ठा है और परिश्रम करने की क्षमता है वह बाकी सभी परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेगा।

इन्हीं दो मानकों के आधार पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश का भविष्य योगी आदित्यनाथ के हाथ में सौंपा था। मैं आज बड़े संतोष के साथ कह सकता हूं कि वह निर्णय भाजपा ने जो किया वह उचित ही था। योगी जी ने उसे उचित ठहराया है।''

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में भाजपा के प्रचंड बहुमत से सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्ति को लेकर काफी अनिश्चितता बनी थी। तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से लेकर उस वक्त के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तक के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें थीं लेकिन भाजपा नेतृत्व ने गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया था। 

टॅग्स :अमित शाहयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत