क्या CM योगी राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य होंगे! जानिए अमित शाह ने क्या दिया जवाब 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 11:29 IST2019-12-18T11:29:05+5:302019-12-18T11:29:05+5:30

अमित शाह ने इस बात को भी खारिज कर दिया जिसके तहत यह कहा जा रहा था कि अमित शाह खुद इस ट्रस्ट के सदस्य होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राम मंदिर निर्माण पर कुछ भी खर्च नहीं करेगी। ट्रस्ट को ही समाज से दान लेकर मंदिर का निर्माण करना होगा। 

AMIT SHAH SAY NO BJP MEMBER WILL MEMBER OF RAM TEMPLE TRUST EVEN YOGI ADITYANATH | क्या CM योगी राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य होंगे! जानिए अमित शाह ने क्या दिया जवाब 

क्या CM योगी राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य होंगे! जानिए अमित शाह ने क्या दिया जवाब 

Highlightsसुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट का गठन कर मंदिर निर्माण करने का आदेश दिया था।अमित शाह ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें सारी प्रक्रिया तीन महीने के भीतर करने का आदेश दिया है और मेरा मानना है कि हम ऐसा करने में सक्षम हैं।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलावर को एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की देखरेख करने वाले ट्रस्ट में एक भी सदस्य भारतीय जनता पार्टी के नहीं होंगे। दरअसल, जब अमित शाह से यह पूछा गया कि क्या यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर निर्माण ट्रस्ट के सदस्य होगें तो उन्होंने यह जवाब दिया। 

इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी खारिज कर दिया जिसके तहत यह कहा जा रहा था कि अमित शाह खुद इस ट्रस्ट के सदस्य होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राम मंदिर निर्माण पर कुछ भी खर्च नहीं करेगी। ट्रस्ट को ही समाज से दान लेकर मंदिर का निर्माण करना होगा। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट का गठन कर मंदिर निर्माण करने का आदेश दिया था। एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें सारी प्रक्रिया तीन महीने के भीतर करने का आदेश दिया है और मेरा मानना है कि हम ऐसा करने में सक्षम हैं। अमित शाह के अनुसार राममंदिर के निर्माण की सारी प्रक्रिया अगले तीन महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की योजना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए 100 करोड़ रुपये जुटाए जाएं। यह जानकारी संगठन के एक सीनियर अधिकारी ने दी है। 

Web Title: AMIT SHAH SAY NO BJP MEMBER WILL MEMBER OF RAM TEMPLE TRUST EVEN YOGI ADITYANATH

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे