लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कहा-जम्मू-कश्मीर में 370 हटने से आतंकवाद का होगा खात्मा

By स्वाति सिंह | Updated: August 11, 2019 12:13 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा 'जीवन में सुनना, सीखना और समाज का नेतृत्व करना ये कैसे कर सकते हैं, इसका एक आदर्श श्री वेंकैया नायडू ने इस देश की युवा पीढ़ी के सामने रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा 'मोदी जी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को अनुच्‍छेद 370 से मुक्‍त कर दिया। शाह ने कहा 'आज मैं यहां न गृह मंत्री के नाते आया हूं, न भाजपा के अध्यक्ष के नाते आया हूं।

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर चेन्‍नई में किताब का विमोचन करने पहुंचे हैं। यहां उन्‍होंने कहा कि मोदी जी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को अनुच्‍छेद 370 से मुक्‍त कर दिया। अमित शाह ने कहा 'अभी-अभी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए सरकार ने धारा 370 से इस देश को मुक्ती दिलाई है। वेंकैया जी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे और 370 के खिलाफ आंदोलन चल रहा था।'

उन्होंने कहा 'अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद कश्मीर में आतंकवाद का खात्मा हो जाएगा और वह विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा। मेरा दृढ़ता से यह मानना था कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना चाहिए। इससे देश को कोई लाभ नहीं था।'

शाह ने कहा 'आज मैं यहां न गृह मंत्री के नाते आया हूं, न भाजपा के अध्यक्ष के नाते आया हूं। यहां पर राजनीतिक क्षेत्र में काम करते एक विद्यार्थी की नाते पूरा जीवन राजनीति में आदर्श तरीके से काम कैसे करना चाहिए इसकी प्रतिमूर्ति सिर्फ  वेंकैया नायडू जी के जीवन की अनुमोदना क्लोट करने आया हूं।

शाह ने आगे कहा 'जीवन में सुनना, सीखना और समाज का नेतृत्व करना ये कैसे कर सकते हैं, इसका एक आदर्श श्री वेंकैया नायडू ने इस देश की युवा पीढ़ी के सामने रखा है। मैं आज जरूर एक बात बताना चाहता हूं कि वेंकैया जी का जीवन विद्यार्थी काल से लेकर आज उपराष्ट्रपति तक पहुंचने का जीवन राजनीति में काम करने वाले सारे युवा कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है।' 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं