लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अमित शाह बोले- 'कांग्रेस PFI के एजेंडे पर चलती है, राहुल बाबा आप दस जन्म जिंदा रहोगे तो भी...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 6, 2023 13:55 IST

कर्नाटक में एक रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने श्री राम को ताले में रखा। अपने घोषणा पत्र में बजरंगबली का अपमान करने का काम किया। कांग्रेस को केवल और केवल तुष्टिकरण याद है। कांग्रेस PFI के एजेंडे पर चलती है, आपको इसे (कांग्रेस को) कभी वोट नहीं देना है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में की चुनावी सभाकहा- कांग्रेस PFI के एजेंडे पर चलती हैकहा- कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंगबली का अपमान करने का काम किया

Karnataka Assembly Elections 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार, 6 मई को कर्नाटक के सावादत्ती में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसPFI के एजेंडे पर चलती है, आपको इसे (कांग्रेस को) कभी वोट नहीं देना है।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने श्री राम को ताले में रखा, "अपने घोषणा पत्र में बजरंगबली का अपमान करने का काम किया। कांग्रेस को केवल और केवल तुष्टिकरण याद है। कांग्रेस PFI के एजेंडे पर चलती है, आपको इसे (कांग्रेस को) कभी वोट नहीं देना है। हमें पूर्ण बहुमत की सरकार दीजिए। उत्तर कर्नाटक को कर्नाटक का सबसे विकसित भाग बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उत्तर कर्नाटक के किसानों के साथ अन्याय किया। जब भी कांग्रेस सरकार आई इन्होने किसानों पर गोलियां चलाई,लाठियां चलाई।"

केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा, "कांग्रेस बार बार सावरकर जी का अपमान करती है। इनको इतिहास मालूम नहीं है। राहुल बाबा, आप दस जन्म जिंदा रहोगे तो भी सावरकर जी के बलिदान के दसवें भाग जितना भी नहीं कर पाओगे। कांग्रेस पार्टी ने शिवाजी महाराज को भुला देने का प्रयास किया, वीर सावरकर को अपमानित किया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 'मराठा विकास निगम' बना कर मराठा भाइयों के विकास का कार्य किया। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है।"

अमित शाह ने आगे कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार बनाइए। विकास, सुरक्षा और सिंचाई के पानी की केवल एक ही गारंटी है और वो हैं नरेन्द्र मोदी जी। अब समय आ गया है कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस को उसका स्थान बता दे, बता दे कि उसकी असल जगह कहां है।

बता दें कि  कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार, 2 मई को घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल, पीएफआई और ऐसे अन्य संगठनों जैसे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों से नफरत पैदा करने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। अब घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात को लेकर भाजपा हमलावर है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान इस मुद्दे को उठाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है। पहले श्री राम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है। यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023अमित शाहराहुल गांधीकांग्रेसविनायक दामोदर सावरकरPFI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी