लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने असम में कहा, "कांग्रेस 2024 में देश से साफ हो जाएगी, भाजपा फिर 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2023 18:01 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में भाजपा दफ्तर की नींव रखने के बाद कहा कि देश के मतदाताओं ने मन बना लिया है कि 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को लगातार तीसरी बार मौका देना है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगीकांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2024 में कांग्रेस देश से साफ हो जाएगीअमित शाह ने कहा कि देश इस बात को समझ चुका है कि भाजपा जहां है, विकास वहां है

डिब्रूगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनाव में 2019 से भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश के मतदाताओं ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लगातार तीसरी बार मौका देना है।

डिब्रूगढ़ में भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने इस बात का विश्वास जताया कि 2024 के चुनाव में भाजपा पूर्वोत्तर राज्यों की 14 लोकसभा सीटों में से कम से कम 12 पर जीत हासिल करेगी।

इसी संबोधन में शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ''एक समय था, जब पूर्वोत्तर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बावजूद पूर्वोत्तर की जनता ने हालिया तीन राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को खारिज कर दिया। अब देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा जहां है, विकास वहां है।"

गृहमंत्री शाह ने राहुल गांधी के लंदन में दिये विवादास्पद बयान पर कहा, "उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशी धरती से भारत का अपमान किया। यदि वह झूठ बोलकर देश और सरकार को बदनाम करना जारी रखते हैं तो जिस तरह से पूर्वोत्तर ने कांग्रेस को खारिज किया है, लोकसभा चुनाव 2024 में पूरे देश से कांग्रेस साफ हो जाएगी।"

इसके साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की आलोचना पर कहा, "वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितना बदनाम करेंगे, भाजपा उतनी ही आगे बढ़ेगी।"

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने विवादित आर्म्ड फोर्स स्पेशल पॉवर एक्ट , 1958 (अफस्पा ) के संबंध में कहा कि असम के 70 फीसदी क्षेत्र से अफस्पा को हटा दिया गया है औऱ हम बोडोलैंड के साथ-साथ कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में सीमा विवाद को शांतिपूर्ण सुलझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और हमें जल्द ही उस दिशा में कामयाबी मिलेगी।

टॅग्स :अमित शाहBJPकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह