लाइव न्यूज़ :

‘ड्रोन रोधी स्वदेशी तकनीक तैयार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता‘ BSF समारोह में अमित शाह बोले-डीआरडीओ जुटा है काम में

By अभिषेक पारीक | Updated: July 17, 2021 17:37 IST

जम्मू एयरबेस पर ड्रोन हमले के एक पखवाड़े बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ड्रोन रोधी स्वदेशी तकनीक विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और डीआरडीओ इस पर काम करने में जुटा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा है कि ड्रोन रोधी स्वदेशी तकनीक विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बीएसएफ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि डीआरडीओ तकनीक विकसित करने में जुटा है। केद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित समाधान भारत की सुरक्षा रणनीति का भविष्य हैं। 

जम्मू एयरबेस पर ड्रोन हमले के एक पखवाड़े बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ड्रोन रोधी स्वदेशी तकनीक विकसित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और डीआरडीओ इस पर काम करने में जुटा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अलंकरण समारोह में बोलते हुए शाह ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित समाधान भारत की सुरक्षा रणनीति का भविष्य हैं। 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डीआरडीओ ड्रोन रोधी स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर काम कर रहा है। इस संबंध में सभी अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को सरकार ने मंजूरी दे दी है। 

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को लीक से हटकर सोचने और समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजने के लिए विशेषज्ञों के साथ सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें प्रौद्योगिकी का उपयोग करके सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। तस्करों, कानून तोड़ने वालों से एक कदम आगे रहने के लिए अधिकारियों को दिनचर्या से बाहर निकलना होगा और नई तकनीकों के बारे में सोचना होगा।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर ये बोले

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से राष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाले खतरे पर कहा कि भारत को अस्थिर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आतंकियों के हाथ में नया हथियार हो सकता है। 

फेंसिंग में 2022 तक कोई गैप नहीं रहेगा

इस दौरान गृह मंत्री ने देश की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं पर फेंसिंग परियोजनाओं को अहम बताया और कहा कि बॉर्डर फेंसिंग में 2022 तक कोई गैप नहीं रहेगा। 

रुस्तमजी के जन्मदिवस पर मनाया जाता है

हम आपको बता दें कि बीएसएफ का अलंकरण समारोह 2003 से हर साल बीएसएफ के पहले पहानिदेशक और पद्मविभूषण से सम्मानित केएफ रुस्तमजी के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल मनाया जाता है। 

टॅग्स :अमित शाहसीमा सुरक्षा बलडीआरडीओ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता