लाइव न्यूज़ :

हरिद्वारः गंगा में डाल दी गईं अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां, अस्थि कलश यात्रा में उमड़ा हुजूम

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 19, 2018 13:23 IST

16 अगस्त को दिल्ली के एम्स में अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था।

Open in App

हरिद्वार, 19 अगस्तः उत्तराखंड के हरिद्वार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी गई हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता भट्टाचार्य ने गंगा में उनकी अस्थियां रविवार को गंगा में डाल दी गईं। इससे पहले अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल हुए। अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज से निकलकर प्रेम आश्रम पहुंची। इस दौरान भारी भीड़ ने यात्रा में हिस्सा लिया। अस्थि विसर्जन के समय भी अटल बिहारी चाहने वालों का तांता लगा रहा।

स्वतंत्र भारत के करिश्माई नेताओं में शामिल वाजपेयी का निधन बृहस्पतिवार को 93 वर्ष की उम्र में हो गया था। नयी दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। यादव ने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता रहे वाजपेयी के लिए 20 अगस्त को दिल्ली में एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा और इसी तरह की एक और सभा का आयोजन 23 अगस्त को लखनऊ में होगा। 

उन्होंने कहा कि लखनऊ की सभा में गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा वाजपेयी के रिश्तेदार भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां वहां गोमती नदी में भी विसर्जित की जाएंगी। यादव ने कहा कि दिल्ली में प्रार्थना सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और प्रख्यात लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (वाजपेयी) अस्थि कलश को देश भर की विभिन्न पवित्र नदियों में विसर्जित किया जाएगा और अस्थि कलश को सभी जिला मुख्यालयों और राज्यों की राजधानियों में ले जाया जाएगा। प्रार्थना सभाओं का आयोजन राज्यों की राजधानी, जिला मुख्यालयों और पंचायत स्तर पर किया जाएगा।’’ (भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया